वार्ड 1 में गूंजा विजय संकल्प, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में विधायक शत्रुघ्न महतो की विशाल पदयात्रा

👉बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने संजीव कुमार के समर्थन में किया जनसैलाब के साथ पदयात्रा
👉राजागढ़ से मोदक टोला तक उमड़ा जनसमर्थन, हरी मिर्च छाप पर मतदान का लिया संकल्प
👉विश्वास और समर्पण के साथ वार्ड 1 बना ऐतिहासिक विजय का साक्षी
धनबाद:
धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 1 में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विशाल पदयात्रा कर माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।
राजागढ़, दास टोला, केवट टोला, पीपल पेड़ टोला, सोनार टोला, बाउरी टोला और मोदक टोला तक निकली इस विजय संकल्प पदयात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए। विधायक बिना रुके और बिना थके लगातार जनता के बीच पहुंचकर मेयर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद मांगते नजर आए।
पदयात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने विधायक का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने “हरी मिर्च छाप” पर मतदान करने का संकल्प लेते हुए संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा जताया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि विश्वास, समर्पण और विकास के संकल्प के साथ यह चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वार्ड 1 इस बार ऐतिहासिक विजय का साक्षी बनेगा।
पदयात्रा ने वार्ड 1 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया और चुनावी मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है।


Subscribe to my channel