ब्रेकिंग न्यूज़

विवेकानन्द शक्ति केन्द्र में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम में आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये और शहरी क्षेत्र के विवेकानन्द शक्ति केन्द्र में लगाये गये जन चौपाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संबोधित किया। किरण देव ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य हमारे भारत को शक्तिशाली, समृद्धशाली, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। हमारा संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है। केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का अहम कदम है। ऐसे ही विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने महती योजना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने मात्र दो वर्षों में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। आज हर पंचायत में औसतन 300 मकान बन रहे हैं और 10 लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो चुका है। छत्तीसगढ़ में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। होली के पहले 25.24 लाख किसानों के खातों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि जमा की जाएगी। इसी प्रकार महिला सशक्तीकरण के दृष्टिगत ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख से अधिक माताओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए पारिश्रमिक, भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपए सालाना दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन की शुरुआत की गई है। किरण देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में समानता के साथ विकास के कार्य प्राथमिकता से पूरे हो रहे हैं। क्षेत्र का पूर्ण विकास व जनता की समस्याओं का अविलम्ब निदान सर्वोच्च प्राथमिकता में है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जन चौपाल में भारी संख्या में शामिल लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्यायें भी जानी और उसके त्वरित निदान के निर्देश मौके पर दिये।

कार्यक्रम का संचालन पूर्वी नगर मण्डल महामंत्री संतोष बाजपेयी ने किया व आभार प्रदर्शन पूर्वी नगर मण्डल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने किया। जन चौपाल में प्रमुख रूप से श्रीधर ओझा,जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र आर्य, नरसिंह राव, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, दिगम्बर राव, मीना साहू, गीता नाग, योगेश मिश्रा, राजा यादव,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, किरण दीवान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, राममूर्ति पाण्डेय, अप्पल नायडू, अभय दीक्षित, यशवर्धन राव, राधा बघेल, नीलम यादव, डाकेश्वरी पाण्डेय, अजय बैरागी, रेखा सिंह, विद्या सिंह, अनुष्का साहू, लक्ष्मी कश्यप, शंकर राव, शोभा रानी, चंद्र मौली राव, प्रभात चौहान, ब्रम्हा नंद द्विवेदी,अरविंद मिश्रा, खलील खान आदि सहित कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button