ब्रेकिंग न्यूज़

लोयाबाद में मंत्री हफीजउल हसन अंसारी का जनसंपर्क कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

👉लोयाबाद में मंत्री हफीजउल हसन अंसारी का जोरदार स्वागत, विकास के लिए एकजुट होने की अपील

👉झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन, अरुण चौहान को मिला मंत्री का समर्थन

👉मदनाडीह में सियासी माहौल गर्म, मंत्री अंसारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

👉नगर निगम चुनाव को लेकर लोयाबाद में शक्ति प्रदर्शन, अरुण चौहान को मिला आशीर्वाद

लोयाबाद/मदानाडीह : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में लोयाबाद मदनाडीह क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अल्पसंख्यक एवं खेल मंत्री हफीजउल हसन अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धनबाद नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान की अगुवाई में किया गया, जहां मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंत्री अंसारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से मेयर पद के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल तथा वार्ड संख्या सात से पार्षद प्रत्याशी अरुण चौहान के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

मंत्री अंसारी ने कहा कि यदि पार्टी मजबूत होगी तो क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने अरुण चौहान को जीत का आशीर्वाद देते हुए विश्वास जताया कि जनता विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए योग्य प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं ने भी मंत्री का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अनवर मुखिया, मो. आजाद आसवी, मुन्ना अंसारी, समीर अंसारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा जताया तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button