ब्रेकिंग न्यूज़

महिला स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

महिला स्वास्थ्य जागरुकता विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन 2025 स्थानीय सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महावि‌द्यालय नीमकाथाना में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत राज्य महिला नीति 2021 के तत्त्वावधान में महावि‌द्यालय में "महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं दुर्घटना पश्चात देखरेख" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं जीवन शैली संबंधी रोगों के प्रति सजग रहने तथा आपातकालीन परिस्थितियों, में प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रदान करना था। व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ मोनिका माथुर (महिला चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटन) ने अपने व्याख्यान में महिला स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आज की बदलती दिनचर्या के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और हृदय रोग जैसे जीवन शैली रोग तेजी से बढ़ रहे हैं जिनसे बचने के लिए समय पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विशेष रूप से PCOD के कारण, लक्षण एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी दी गई। हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली समस्याओं के नियंत्रण के उपाय बताएं। इसके अतिरिक्त UTI से संबंधित समस्याओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त जल सेवन व समय पर उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। सीपीआर प्रशिक्षण के अंतर्गत आपातकालीन स्थिति में हृदय गति रुकने पर जीवन रक्षण प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई साथ ही दुर्घटना पश्चात देखरेख में प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा एंबुलेंस सहायता प्राप्त करने के सही तरीकों की जानकारी दी गई। अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रप्रभा ने किया। कार्यक्रम में प्रो. निधि वर्मा, प्रो. बबिता कुमावत, डॉ. रेखा शर्मा आदि महिला प्रोफेसर एवं अनेक छात्राएं उपस्थित रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button