नगरी क्षेत्र में एक मात्र महाविद्यालय संचालित है जहां क्षेत्र के सुदूर वानंचल से 30 सेs 40 किलोमीटर दूर से छात्र छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं बता दें महाविद्यालय में 17 को वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मान सामारोह का आयोजन हुआ जिसको लेकर छात्रों का बड़ा बवाल देखने को मिला छात्रो ने विडियो के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा 10 बजे से छात्र छात्राएं पंडाल के नीचे कडी गर्मी में बैठे रहे अतिथियों का स्वागत सम्मान करते करते 3 बज गए तब जा कर कहीं कार्यक्रम शुरू हुआ इस बीच ना छात्रो के लिए पानी की व्यवस्था रही ना ही नास्ता की जबकि मंच पर बैठे अतिथियों एवं कालेज स्टाफ के लिए अनेकों प्रकार के व्यंजन बने थे कई बच्चे तो नाराजगी से बीच पंडाल से ही उठ कर जाने लगे वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम लेट से शुरू होने के कारण आधे छात्र-छात्राएं अपने प्रतिभा को दिखाने से चुक गए
बडा सवाल…
देखने को यहां मिला की यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए नहीं नेताओं के लिए आयोजन हुआ था यह कहते हुए बच्चों का विडियो जम कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा