ब्रेकिंग न्यूज़

भारत जोड़ो पार्टी ने किया सर्वधर्म सम्मान समारोह

भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली साहब के आह्वान पर

आज दिनांक 17/2/2026 को भारत जोड़ो पार्टी अपना तीसरा राष्ट्रीय स्तर का स्थापना दिवस मनाने जा रही है, भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली साहब के आह्वान पर समस्त भारत में विशेष कार्यक्रम “सर्वधर्म एवं वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान समारोह” पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय कार्यालय, बरेली से की गई है,
आज इस विशेष कार्यक्रम में भारत जोड़ो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली साहब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर प्रदेश, मंडल एवं जिले के कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया, इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंच से अपने विचार रखे तथा भारत जोड़ो पार्टी के विभिन्न कार्यों की सराहना की, इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली साहब ने कहा कि भारत जोड़ो पार्टी को 22 फरवरी 2026 को 3 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे, इस शुभ अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, भारत जोड़ो पार्टी द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों एवं सभी वर्गों के लोगों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है, साथ ही वरिष्ठ व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जा रहा है,
ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सभी धर्मों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना और पूरी दुनिया को यह संदेश देना है कि हम सभी भारतीय एक थे, एक हैं और एक रहेंगे, भारत में विदेशी ताकतों को पनपने नहीं दिया जाएगा, जहाँ तक हमारी पार्टी का प्रश्न है, भारत जोड़ो पार्टी ने 2024 में अपने पहले ही वर्ष में 15 राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़कर अपनी ताकत प्रदर्शित की, इसके बाद पार्टी विभिन्न राज्यों में लगातार विधानसभा चुनाव भी लड़ रही है, आज भारत जोड़ो पार्टी में सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, यद्यपि खेद का विषय है कि देश की बड़ी मीडिया हमारे कार्यों को पर्याप्त रूप से नहीं दिखा रही है, किन्तु यह संतोष की बात है कि भारत जोड़ो पार्टी की जनसेवा एवं लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के रूप में विभिन्न धर्मगुरु एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जैसे कि..बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के महंत, दरगाह शाहदाना साहब के गद्दी नशीन अब्दुल वाजिद खान, बौद्ध धर्म के अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु श्री भिक्षु बुद्ध मित्र जी, ईसाई धर्म के रजनीश रॉबर्ट जी, सामाजिक संगठन के वरिष्ठ पूरनलाल प्रजापति जी, पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद के पति प्रेम शंकर राठौर जी, सलीम अंसारी जी,सैयद नाजिम अली राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी फिरोजखान, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेरी शाह, रमेश चंद्र भारती बाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष, मौलाना शफात अली प्रदेश सचिव, उत्तराखंड राज्य प्रदेश अध्यक्ष समीर मलिक, मिस्टर पीलीभीत वसीम अली, इनफ्लुएंसर मोबीन चाचा, चंद्रपाल सागर जिला उपाध्यक्ष, नायाब अली बदायूं प्रभारी, कार्यालय अध्यक्ष कासिम अली, जिला सचिव बनने अल्वी, गुड्डू इश्तियाक कोषाध्यक्ष, निसार अली, सतपाल कश्यप, राशिद भाई पुलिस, फैजान खान, युवा नेता मोहम्मद तैमूर अली शाह,भैया हाजी, शान मोहम्मद, फैजान खान, छोटे शाह, आरिफ अल्वी, दिलशाद अली, अजहर अली, रहीश मियां, मकसूद शाह, अशरफ अल्वी,अमन अल्वी, खिजमत अली, जाकिर चाचा, इशकत अल्वी, नसीर अहमद अंसारी, रेहान खान, इशरत अली, रियासत अली, फिरोजाबाद जावेद अब्बासी, जीशान अली, शोएब अल्वी, करामत अली, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Bareilly Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Shahanshah

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button