ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा /एक ही गांव से एक ही दिन में 4 बच्चे हुऐ लापता इलाके में फैली सनसनी

गोण्डा /एक ही गांव से एक ही दिन में 4 बच्चे हुऐ लापता इलाके में फैली सनसनी

R

गोण्डा /मनकापुर थाना क्षेत्र गौराचौकी निकट गिन्नी नगर, ढडुवा कुतुबजोत गांव से एक ही दिन में 5 से 9 साल की उम्र के चार मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में भय और दहशत फैल गई है,वहीं पर परिजन सदमे में हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ,
चारों बच्चे शाम 4 से 5 बजे के बीच घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति या लोगों के द्वारा बच्चों को बहला-फुसलाकर या जबरन अपने साथ ले जाने की आशंका जताई जा रही है। खेलते-खेलते बच्चे अचानक गायब हो गए, जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी गौरा को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की जा रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह मामला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button