ब्रेकिंग न्यूज़

सेजेस करीतगाँव में छात्रों को दी गई विदाई

शा.उ.मा.वि. सेजेस करीतगाँव के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गत दिनों समारोह पूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य लुप्तेश्वर आचार्य द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जूनियर छात्र/छात्राओं ने अपने सिनियर छात्रों के सम्मान में कई आकर्षक प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया। इस दौरान मिस्टर हेण्डसम भरत कुमार, शिवम जोशी, एवं मिस ब्यूटीफुल कु. डालेन्द्री, कु.मिनल आचार्य को चुना गया।

मुख्य अतिथि लुप्तेश्वर आचार्य ने कहा कि शिक्षक दीए की तरह है, जो स्वयं जलकर दूसरो को प्रकाश देते है। इसलिए शिक्षकों का कभी भी अहित नहीं सोचना चाहिये। आज के समय में शिक्षक एक गुरु के साथ साथ माता पिता व दोस्त का भी भूमिका अदा करते हैं। व्याख्याता मो अकबर खान ने कहा कि शिक्षक आपके भविष्य के लिए सालभर मेहनत करता है किन्तु आपने उसमें कितना हासिल किया। इसका प्रतिफल परीक्षा के तीन घंटे का समय महत्वपुर्ण होता है। अतः पूरे उत्साह एवं निर्भिक होकर मेहनत करें। जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मंच संचालन कु. तुषिता कश्यप ने किया। मार्गदर्शन राजेन्द्र कलिहारी, अब्दुल मोईन खान एवं श्रीमती कल्पना राय का रहा। समारोह में संस्था के शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टॉफ तथा बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button