ब्रेकिंग न्यूज़

पेंशनर कल्याण संघ की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक संभागीय कार्यालय तेतरकुटी में आहूत कि गई। जिसमे कई विषयो पर चर्चा की गई। पेंशनरों की बैठक पीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम बलौदा बाजार से पधारे प्रांतीय पदाधिकारी कृष्णा महतो, योगेश वर्मा, जे. आर. ध्रुव एवं गणेश राम साहु का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

बैठक में जगदीश सिंह बामल, वरिष्ठ संरक्षक एवं प्रांतीय उपप्रान्ताध्यक्ष एवं जीएस पांडे संभागीय अध्यक्ष द्वारा संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा संघ से अधिक से अधिक सदस्यों को संघ से जोडत्र हुए संघ को मजबूत करने का आव्हान किया। प्रांतीय प्रवक्ता जी शाही द्वारा संघ के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं महीने भर में 167 नये सदस्यों जोड़ने के लिये सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद दिया। केआर रात्रे, उपाध्यक्ष एवं डीडी सिंह कोषाध्यक्ष द्वारा संघ के आय-व्यय का ब्योरा बैठक में प्रस्तुत किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों के हित में दिए गये सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए संघ के सचिव अनन्त महंतो द्वारा इनका लाभ लेने की सलाह दी गई। सदस्यों को अवगत कराया गया कि किसी भी पेंशनर को बैंक अथवा स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में कोई कठिनाई होती है तो वे संघ के ध्यान में लायें ताकि समस्या का निराकरण किया जा सके। आनंद सिंह भदोरिया ने अंत में सभी पेंशनरों का का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्येक माह के 10 तारीख को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने के लिए अपील की गई। बैठक को सफल बनाने में राजेन्द्र सिंह चौहान, आरएस सूर्यवंशी, पदमनाथ निषाद, एसआई अली, गणेश राम साहू, जगदीश साहू सहित बडी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे ।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button