ब्रेकिंग न्यूज़

डॉक्टर चाय वाला अशोक जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के प्रसूति वार्ड में लगवाया गीजर

समाज में अपनी सेवा भावना के लिए “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से प्रसिद्ध अशोक जायसवाल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को एक नई दिशा देते हुए अनुकरणीय पहल की है। इस विशेष अवसर पर उन्होंने महारानी अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल के प्रसूति वार्ड में माताओं और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए गीजर मशीन लगवाकर गर्म पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराई। प्रसूति वार्ड में भर्ती माताओं को विशेष रूप से ठंड के मौसम और रात्रि समय में गर्म पानी की अत्यंत आवश्यकता होती है। नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अशोक जायसवाल की इस पहल से अब वार्ड में उपचाररत माताओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अशोक जायसवाल ने कहा, “वैवाहिक वर्षगांठ केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का भी अवसर है। यदि हमारे इस छोटे से प्रयास से किसी माँ को सुविधा और किसी नवजात को सुरक्षा मिलती है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हम चाहते हैं कि समाज का हर व्यक्ति अपने विशेष अवसरों को सेवा से जोड़े।” अस्पताल प्रशासन ने इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button