ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड 07 में विकास की नई उम्मीद बने शम्भुनाथ महतो

👉जनसमस्याओं के समाधान का संकल्प लेकर मैदान में उतरे शम्भुनाथ महतो

👉स्वच्छ सोच और मजबूत इरादों के साथ शम्भुनाथ महतो ने मांगा जनसमर्थन

👉वार्ड 07 के सर्वांगीण विकास को लेकर शम्भुनाथ महतो का जनसंपर्क तेज

👉चिमटी छाप पर मुहर लगाकर शम्भुनाथ महतो को जिताने की अपील

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 07 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पार्षद प्रत्याशी शम्भुनाथ महतो क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के संकल्प के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

शम्भुनाथ महतो ने वार्ड के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड को स्वच्छ, विकसित और सुविधायुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने स्वयं को शिक्षित, कर्मठ, स्वच्छ छवि और जुझारू प्रत्याशी बताते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे समयबद्ध तरीके से वार्ड की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। क्षेत्र के नागरिकों ने उम्मीद जताई कि वे वार्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

शम्भुनाथ महतो ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे आगामी चुनाव में उनके चुनाव चिन्ह चिमटी छाप (क्रम संख्या 14) पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड संख्या 07 का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button