ब्रेकिंग न्यूज़

कटनी सलैया पड़खुरी के नीलकंठेश्वर धाम में निकली भव्य शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओं की गूंज से गूंजा पूरा क्षेत्र

 कटनी सलैया पड़खुरी के नीलकंठेश्वर धाम में निकली भव्य शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओं की गूंज से गूंजा पूरा क्षेत्र

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सलैया पड़खुरी स्थित पवित्र नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन और दिव्य अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। देवों के देव महादेव और माता पार्वती को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब हजारों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ शिव बारात में शामिल हुए।

मंदिर परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और धार्मिक झांकियों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति गीतों व नृत्य से माहौल भक्तिमय बना दिया।


इस अवसर पर बड़वारा के सम्माननीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की तथा आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कृति को मजबूत करते हैं।
यह भव्य आयोजन बाबू ग्रोवर के आमंत्रण पर सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

आयोजन की व्यवस्था अनुशासनपूर्ण और सुव्यवस्थित रही, जिसके लिए श्रद्धालुओं ने आयोजकों की सराहना की।
इस पावन शिव बारात में यश पाठक भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की भव्यता व श्रद्धालुओं की आस्था को नजदीक से देखा।
पूरे आयोजन के दौरान “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे पूरा सलैया पड़खुरी क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button