
*दिनांक-14.02.2026*
*नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*महराजगंज:* जनपद महराजगंज के थाना घुघली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना घुघली के थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश विश्वास (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी पश्चिम बंगाल, के विरुद्ध थाना घुघली में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। मामले में आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने 13 फरवरी 2026 को रात करीब 9:50 बजे सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*नाम व पता अभियुक्त-* आकाश विश्वास पुत्र बाबू विश्वास निवासी ग्राम तालपुकुर रोड़ साहब बागान पल्ली थाना वियाला जिला सरसौना राज्य पश्चिम बंगाल उम्र करीब 20 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 346/2025 धारा 137 (2), 87, 65(1) BNS व 5 (J) (2)/6 पोक्सो एक्ट थाना घुघली महराजगंज
*गिरफ्तार करने वाली टीम में-* उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह IC/OP जखिरा थाना घुघली जनपद महराजगंज और हे0का0 प्रदुम्न सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज शामिल रहे।

Subscribe to my channel