–
*दिनांक: 14 फरवरी 2026*
_________
🔹 *मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2), 87 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 03 नाबालिग पीड़िता/अपहृता बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
———
*महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पीड़िता/अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां एवं थानाध्यक्ष नौतनवा श्री पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में थाना नौतनवा पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मु0अ0सं0 30/2026 धारा 137(2), 87 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 03 नाबालिग अपहृताओं को बरामद किया गया।
उक्त नाबालिग बालिकाएं घर से स्कूल जाने के बहाने निकल गई थीं, जिन्हें मुखबिर खास की सूचना पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दिनांक 14.02.2026 को समय 12:10 बजे बरामद किया गया।
इस दौरान अभियुक्त सुभाष भारती पुत्र तौलन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मुड़ेहरा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
🔹 *बरामदगी का विवरण*
स्थान: गोरखपुर रेलवे स्टेशन
दिनांक: 14.02.2026
🔹 *अपराध का विवरण*
मु0अ0सं0: 30/2026
धारा: 137(2), 87 बी0एन0एस0
🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*
सुभाष भारती पुत्र तौलन, उम्र करीब 22 वर्ष
निवासी मुड़ेहरा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज
🔹 *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 मनीष कुमार, थाना नौतनवा
2.हे0का0 सतीश कुमार, थाना नौतनवा
3.म0का0 पूनम यादव, थाना नौतनवा
— जनपद महराजगंज पुलिस

Subscribe to my channel