थाना भमोरा बरेली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 406 ग्राम अवैध अफीम (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार।थाना भमोरा बरेली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 406 ग्राम अवैध अफीम (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार।
थाना प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी के नेतृत्व में मिली सफलता
जनपद बरेली में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई में 01 आरोपी को 406 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह सफलता थाना प्रभारी निरीक्षक सनी चौधरी के नेतृत्व में मिली
दिनांक 13/14.02.2026 की रात्रि में थाना भमोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि देवचरा-बलिया रोड स्थित नहर पुल के पास एक व्यक्ति अवैध अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बताए गए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रूम सिंह पुत्र राजाराम निवासी ग्राम डप्टा श्यामपुर थाना भमोरा जनपद बरेली बताया। नियमानुसार की गई जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 406 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
संवाददाता शहंशाह बरेली उत्तर प्रदेश

Subscribe to my channel