बरेली के विकासखंड शेरगढ़ में “वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा- निर्देश औऱ नाबार्ड के सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा जनपद बरेली के विकासखंड शेरगढ़ में “वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
गया कार्यक्रम में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया लखनऊ से सहायक महा प्रबंधक श्री अमित गुप्ता नें ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि RBI वर्ष 2016 से प्रति वर्ष फ़रवरी माह में बैंकिंग से संबंधित वित्तीय जागरूकता सप्ताह का आयोजन करता है उसी क्रम इस बार भी 9 फ़रवरी से 13 फ़रवरी 2026 तक जागरूकता सप्ताह आयोजित किया गया है जिसमें जागरूकता रथ, माइकिंग, सामुदायिक बैठकों के आलावा सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जारहा है। श्री गुप्ता जी नें बैंकिंग लोकपाल की जानकारी भी सभी प्रतिभागिओ को दी।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री कृष्ण कुमार नें बताया कि “KYC सुरक्षित बैंकिंग का पहला कदम है” साथ ही बैंक खातों में नॉमिनी दर्ज कराने के फायदे बताते हुए कहा कि अब नॉमिनी में चार लोगों का नाम दर्ज कराया जा सकता है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार जी नें ग्रामीणों को जन धन खातों के माध्यम से बैंक से जुड़ने का आह्वान किया औऱ KYC के फायदे बताये औऱ साइबर सुरक्षा के टिप्स दिए।
क्रिसिल फाउंडेशन के वरिष्ठ आँचलिक प्रबंधक श्री विनय शर्मा जी नें वित्तीय साक्षरता केन्द्रो के संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की। ग्राम प्रधान श्री नें ग्रामीणों से बड़ी संख्या में भाग लेकर लाभान्वित करने का विचार रखा औऱ जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर श्री सोनिक मिश्रा व विपिन श्रीवास्तव नें किया।
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र फतेहगंज पश्चिमी के सेंटर मैनेजर श्री मो. आरिफ हुसैन एवं राजेश कुमार, औऱ राजवाला, सुमन राजपूत आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel