ब्रेकिंग न्यूज़

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में होगा रुद्राभिषेक

नगरी,,कर्णेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा पाठ रुद्राभिषेक की विशेष तैयारी की जा रही है।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि राजा कर्णराज द्वारा 11वी शताब्दी में निर्मित ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम में ट्रस्ट द्वारा महाशिव रात्रि पर्व के मन्दिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है ।

प्रातः काल से ही कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।सान्ध्य कालीन बेला में ट्रस्ट द्वारा महारुद्राभिषेक ,महा आरती व प्रसादी भण्डारा का आयोजन होगा। दिन में साकरा के मानस मंडली द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया जाएगा।ट्रस्ट संरक्षक कैलाश पवार, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर,रवि दुबे,सचिव भरत निर्मलकर,कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव राम भरोसा साहू, मोहन पुजारी,वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैश, नागेंद्र शुक्ला, योगेश साहू, छबि ठाकुर,बबलू गुप्ता, दुर्गेश साहू, ईश्वर जांगड़े,डोमार मिश्रा, महेंद्र कौशल रवि भट्ट,हनी कशयप, अनिरुद्ध साहू,गगन नाहटा ललित निर्मलकर,संतु साहू मिलेश साहू,प्रमेश निषाद आदि तैयारियों में जुटे है

Dhamtari Chhattisgarh News @ Reporter THARUN KUMAR NISHAD

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button