बाघमारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद

👉रात्री गश्ती में हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
👉लुतिपहाड़ी मोड़ पर पुलिस की सख्ती, अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा गया
👉संदिग्ध कार की तलाशी में मिला लोडेड देसी कट्टा, पुलिस ने बढ़ाई दबिश
👉अपराध पर नकेल कसने की मुहिम तेज, अवैध हथियार के साथ चालक जेल भेजा गया
बाघमारा। अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बाघमारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्री गश्ती के दौरान एक संदिग्ध कार से अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने लुतिपहाड़ी मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से एक लोहे का लोडेड देसी पिस्तौल तथा जिंदा गोली बरामद की गई।
जांच के दौरान कार चालक राजशेखर पांडेय से हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कार में चालक के अलावा एक अन्य युवक भी सवार था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Subscribe to my channel