मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा भोपाल स्थित तीन सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्रों का किया ई-लोकार्पण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रशासनिक न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष,मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा गुरूवार को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के ऑडिटोरियम से भोपाल स्थित तीन सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों लोक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, कलेक्टर कार्यालय, भोपाल, सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, 24, पत्रकार कालोनी, भोपाल ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, आकृति बिजनेस सेन्टर, बावड़िया कलां, भोपाल का ई-लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर स्थित एक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का भी ई-लोकार्पण किया। माननीय न्यायमूर्ति के साथ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव एवं राज्य प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उक्त केन्द्रों में पक्षकार उनके मध्य पारिवारिक, साम्पातिक व अन्य विवादों का निपटारा सौहाद्रपूर्ण वातावरण में निःशुल्क करवा सकते हैं। न्यायमूर्ति द्वारा सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्रों का प्रारंभ होना एक बड़ी उपलब्धि बतायी। साथ ही बताया गया कि स्वेच्छा सेवा देने हेतु इच्छुक सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से सम्पूर्ण मध्य प्रदेश राज्य में अन्य मध्यस्थता केन्द्र प्रारंभ किये जाएगे। न्यायमूर्ति द्वारा विवाद रहित समाज के निर्माण की आशा व्यक्त की।

Subscribe to my channel