ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News खाद नहीं मिलने से किसानों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाईवे-30 पर बिछिया में लगाया जाम

ब्यूरो चीफ इंद्र मेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। जिले के बिछिया में खाद वितरण में अव्यवस्था और ई-पोर्टल सर्वर ठप होने से नाराज किसानों ने बिछिया थाना क्षेत्र के भड़ंगा में नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन के दौरान खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। वहीं ई-पोर्टल सर्वर काम नहीं करने से किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सोनाली देव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन की समझाइश के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।पर खाद नहीं मिल पा रही है।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन लगभग 300 किसानों को खाद वितरण का लक्ष्य रहता है, लेकिन सर्वर समस्या के कारण केवल 72 किसानों को ही खाद मिल सकी।किसानों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि ई-टोकन प्राप्त करने के लिए उन्हें ऑनलाइन केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जहां उनसे मनमाने शुल्क वसूले जाते हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

वही किसानों की समस्या को देखते हुए एसडीएम सोनाली देव ने किसानों को बताया कि वे अपने मोबाइल फोन से निशुल्क ई-पोर्टल पर टोकन प्राप्त कर खाद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वर अपडेट के कारण उत्पन्न हुई तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही जिन किसानों को पोर्टल पर आवेदन करने में परेशानी आ रही है, उनकी सहायता के लिए पंचायत सचिवों और पटवारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।इस दौरान कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी मुकेश कुलस्ते ने किसानों को मोबाइल के माध्यम से ई-टोकन प्राप्त करने एवं डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे स्वयं या प्रशासन की सहायता से ई-टोकन प्राप्त कर समय पर खाद लें सकते हे वहीं किसानों ने सवाल उठाया कि आखिर हर सीजन में सरकारी पोर्टल तकनीकी समस्याओं का शिकार क्यों हो जाता है और इसका स्थायी समाधान कब किया जाएगा। किसानों ने मध्यप्रदेश सरकार से सर्वर व्यवस्था में जल्द सुधार करने तथा खाद वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने की मांग की है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button