ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 100 डेज़ टीबी कैंपेन एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कस्बे के मोहल्ला अनवरगंज में स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सैफ खान के निर्देशन में 100 डेज़ टीबी कैंपेन एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत चेस्ट एक्स-रे कराए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


इस अवसर पर डॉ. अनुभूति सिंह (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी), अनिल कुमार सिंह (एसटीएस), सौरभ चौधरी (एसटीएलएस), रामकुमार (एक्स-रे टेक्नीशियन) एवं नरेंद्र (सीएचओ) सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ‘बंटू’, जयदीप त्रिपाठी, इमरान खान, सभासद नानू बाबा, आशीष चौहान सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देकर लोगों से किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button