थाना आंवला के ग्राम बीहट में राजमिस्त्री की लापरवाही से महिला बुरी तरह घायल
आंवला / थाना आंवला के ग्राम बीहट के प्रदीप कुमार ने थाना आंवला में एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया है , कि पिछले साल एक राजमिस्त्री से अपने मकान का नया निर्माण कराया था , मिस्त्री ने लापरवाही करते हुए मकान का निर्माण पुर्ण कर दिया , घटना दिनांक 7 फरवरी 2026 को महिला अपने दो बच्चों के साथ जीना के नीचे बनी रसोई में चाय बना रही थी , उसी समय अचानक जीना भरभरा कर नीचे गिर गया जिसमें महिला बुरी तरह दव गई , चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भागे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलवे से बाहर निकाला , महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए महिला को बरेली के निजी अस्पताल श्री सिद्धि विनायक में भर्ती कराया , जहां डॉक्टरों ने महिला के एक पैर का आपरेशन कर दिया है , जिसमें महिला के पैर में रॉड डाल दी है ,
घायल महिला के पति प्रदीप कुमार ने थाना आंवला में आरोपी राजमिस्त्री जावेद सेफी के विरुद्ध कार्यवाही करने को थाना आंवला में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है , जिसमें आंवला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी राजमिस्त्री जावेद सेफी को पकड़ लिया है ,

Subscribe to my channel