ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर कृषि विज्ञान केंद्र  में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

 

 सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत कृषि विभाग द्वारा विकासखंड तरबगंज के कृषकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने कृषकों से औद्यानिक फसलों की खेती करने का आवाह्न किया । उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों,शाकभाजी,फूलों एवं मसालों की खेती कर किसान भाई ज्यादा आय प्राप्त कर सकते हैं । डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने रबी फसलों में सम-सामयिक कार्य, फसल अवशेष प्रबंधन, नैनो उर्वरकों का प्रयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती आदि की जानकारी दी । डा.डी.के. श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन ने डेयरी फार्मिंग, कुक्कुट पालन, पशुओं में टीकाकरण आदि, डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने केला, टमाटर एवं टमाटर की वैज्ञानिक खेती आदि, डॉ. दिनेश कुमार पान्डेय ने मृदा परीक्षण, हरी खाद की खेती, फल एवं सब्जी पौध उत्पादन तकनीक आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर शिवा कृषि तकनीकी संस्थान के वीबी सिंह तथा नित्यानंद शुक्ला सहित प्रगतिशील कृषकों हीरा,बलदेव,बालमुकुन्द आदि ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button