ब्रेकिंग न्यूज़

लोयाबाद के मदनाडीह बस्ती में बीएसएफ जवान के घर लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, सिलेंडर तक पहुंचती तो हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

👉मदनाडीह में आगजनी से मचा हड़कंप, जनप्रतिनिधियों व पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

👉बीएसएफ जवान दीपक सिंह के आवास में भीषण आग, समय रहते बुझाई गई लपटें

👉लोयाबाद में आग से अफरा-तफरी, तीन गैस सिलेंडर तक पहुंचने से पहले पाया गया काबू

लोयाबाद:

लोयाबाद थाना क्षेत्र के मदनाडीह बस्ती में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीएसएफ जवान दीपक सिंह के आवास में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

आगजनी की इस घटना में घर में रखे घरेलू सामान सहित कूलर, फ्रिज, पंखा समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि उक्त आवास में दीपक सिंह के अलावा उनके दो भाई सिकंदर सिंह एवं राजेश सिंह भी रहते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो के नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, वार्ड संख्या 7 के पार्षद प्रत्याशी अरुण चौहान (क्रमांक संख्या-2, बेबी वॉकर छाप) तथा निवर्तमान कार्यकारी पार्षद नंदु दुलाल सेनगुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि यदि आग बगल के कमरे तक पहुंच जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि उस कमरे में तीन गैस सिलेंडर रखे हुए थे।

घटना की सूचना मिलने पर लोयाबाद थाना के एसआई रोहित कुमार, एएसआई मिन्हाज खान तथा नवल किशोर शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button