ब्रेकिंग न्यूज़

“थाना फरेन्दा क्षेत्र में हुई आदित्य चौरसिया हत्याकांड का महराजगंज पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। विदित हो कि दिनांक 02 फरवरी को रात्रि में घर से आर्केस्ट्रा देखने निकले युवक का दिनांक 6 फरवरी को फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजर महदेवा में शव बरामद हुआ था । प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस व डॉग स्क्वाड की मदद से आज दिनांक 09.02.2026 को घटना का सफल अनावरण कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक बाल अपचारी है। पूरे प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇👇

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button