ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित 

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

 

 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा ग्राम फिरोजपुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया । डॉ. एस. के. वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने तिलहनी फसलों में गंधक के प्रयोग को जरूरी बताया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने सरसों प्रजाति आर.एच.725 की विशेषताओं की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह प्रजाति हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2018 में विकसित की गई है । फसल लगभग 136 से 145 दिन में पककर तैयार होती है । इसकी फलिया लम्बी तथा मोटी होती हैं । दाना में तेल की मात्रा 40% होती है और इसकी उपज 10 कुन्तल प्रति एकड़ प्राप्त हो जाती है । कृषक के प्रक्षेत्र पर लगाई गई सरसों की फसल बहुत अच्छी है । फसल में यूरिया,डीएपी,म्यूरेट आफ पोटाश के अलावा सल्फर का भी प्रयोग किया गया है । फसल कीट एवं बीमारी से मुक्त है । डॉ. डी.के. श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन ने कार्बनिक खादों का प्रयोग एवं महत्व, डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने नये रोपित बागों में सरसों की सहफसली खेती, डॉ.दिनेश कुमार पांडे ने सरसों फसल के साथ मधुमक्खी पालन, सरसों में सिंचाई प्रबंधन आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों रामसागर वर्मा, अर्जुन यादव, राजेश कुमार तिवारी श्री प्रकाश पांडे आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button