ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेस विज्ञप्ति हेतु,

*दिब्यागता समावेशी किसान उत्पादक सगठन को राज्य स्तरीय पुरस्कार*

कल दिनांक 05-02-2026 को लखनऊ में राज्य ऋण संगोष्ठी 2026-27 में नाबार्ड द्वारा आयोजित के एम पी सी एल, कसया, कुशीनगर के एक किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (पी जी एस एस) के एक अन्य एफ पी ओ को पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में पशुपालन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एफपीओ का पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ के कर कमल से प्राप्त हुआ। इस दौरान पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति गोरखपुर के निदेशक फादर शाजी जोसेफ, केंद्रीय टीम सदस्य अतुल चौबे और किसान उत्पादक संगठन के अन्य किसान उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक फादर शाजी जोसेफ ने कहा कि इस प्रकार के पुरस्कार से किसानों में उत्साह बढ़ रहा है। और इससे किसान अपने घरों में पशुपालन करने के लिए आगे आएंगे, जिससे स्थाई कृषि की बढ़ावा मिलेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button