*पंचायत चुनाव समय पर होंगे: ओपी राजभर*
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर फैली अटकलों पर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने विपक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज किया, जिनमें चुनाव टलने की आशंका जताई जा रही थी।
ओपी राजभर ने कहा कि चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतपत्रों की छपाई शुरू हो चुकी है और उन्हें जिला मुख्यालयों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाता सूची का पुनरीक्षण भी अंतिम दौर में है, जिससे साफ है कि प्रशासन चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बिना किसी ठोस आधार के भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, ताकि जनता में असमंजस पैदा किया जा सके। राजभर ने कहा कि ऐसी अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग और प्रशासन पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं।
आजमगढ़ में अपने दौरे के दौरान ओपी राजभर ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए पंचायत चुनाव बेहद अहम हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में चुनाव टाले
नहीं



Subscribe to my channel