उत्तरप्रदेश

*धूप सेंकने के लिए चंबल नदी से निकलने लगे मगरमच्छ व घड़ियाल*

धूप सेंकने के लिए चंबल नदी से निकलने लगे मगरमच्छ व घड़ियाल

चकरनगर:इटावा

जनपद के चकरनगर क्षेत्र में कटीली सर्दी के बाद धूप निकलते ही चंबल में घड़ियाल और मगरमच्छ नदी से निकलकर टापुओं पर धूप सेंकने के लिए निकलने लगे है।

जल से बाहर निकले मगर और घड़ियाल

इन्हें देखने के लिए लोग नदी के किनारे पहुँच रहे है।वहीं सैंक्चुरी के कर्मचारी निगरानी कर रहे है।ताकि मगरमच्छ और घड़ियाल किसी को नुकसान न पहुंचा सकें और न ही जलीय जीवों को कोई नुकसान पहुंचे।

दिसम्बर जनवरी की कटीली ठंड झेलने के बाद फरवरी माह शुरू होते ही जैसे ही धूप निकलना शुरू हुई बैसे ही जीव-जंतु धूप में सिकने के लिए अपना स्थान खोजने लगे है।तो वहीं चकरनगर इलाके में प्रवाहित चंबल नदी में घड़ियालों और मगरमच्छों का नजारा इन दिनों कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है।लोग इसे देखकर खूब रोमांचित हो रहे है।

वन सैंक्चुरी रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि जलीय जीव भी सर्दी से बचने के लिए धूप में सिक रहे है।अब अक्सर ये टापुओं पर इसी प्रकार नजर आयेगें।विभाग लगातार पूरी निगरानी कर रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button