उत्तरप्रदेश

*गणतंत्र दिवस पर सम्मानित थाना प्रभारी का भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन*

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित थाना प्रभारी का भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

भरथना (इटावा)

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर थाना भरथना के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण सामने आया, जब जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में थाना प्रभारी विक्रम सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
 माला पहनाकर उनका स्वागत किया

इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, उनकी पत्नी कामोदिनी गुप्ता (पूर्व महिला मोर्चा पदाधिकारी) एवं व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता द्वारा थाना भरथना पहुंचकर थाना प्रभारी विक्रम सिंह का माला पहनाकर एवं पतका भेंट कर सम्मान किया गया।

हमारे प्रिय बड़े भाई मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

भाजपा पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button