ब्रेकिंग न्यूज़

नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा आकांक्षी जिला बस्तर के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल में दिनांक 28 जनवरी 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ जनपद पंचायत भवन तोकापाल में जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश जोशी जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जनपद सदस्य डीकेश नाग की उपस्थिति में किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. ऋषभ साव की नेतृत्व में चिरायु दल के डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. सोनाली परासर. इन्द्रमणी माला, और कमलेश कवंर द्वारा स्वास्थ्य सेवाए प्रदाय की गई।

इस अवसर पर सुपरवाईजर बलराम पाण्डे, शकील खान, झुनकी कोर्राम, सरोजनी ध्रुव, प्रकाश कश्यप, शेखर सेठिया, सुदर्शन कश्यप, प्रदीप त्रिपाटी, और सीएचओ सुमन विश्वकर्मा, गायत्री बघेल, के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आकांक्षी ब्लॉक के तहत सभी सूचकांक के परिपालन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु झुनकी कोर्राम (आर.एच.ओ. म. उपस्वास्थ्य केन्द्र तेलीमारेंगा) सरोजनी ध्रुव (2nd ANM, उपस्वास्थ्य केन्द्र राजूर) तथा गायत्री बघेल, सीएचओ उपस्वास्थ्य केन्द्र सिरिसगुड़ा को मुख्य अतिथि के कर कमलो से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button