
रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड
बीसीसीएल को प्रतिमाह करोड़ों रुपए राजस्व का नुकसान करने वाले S. SINGH एवं P. SINGH पर पुलिस प्रसासन क्यो है मेहरवान ?
धनबाद महुदा: राज्य में अवैध उत्खनन और अवैध ट्रांसपोर्टिंग को रोकने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रत्येक जिला में उपायुक्त एवं एसएसपी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट का गठन किया गया है। लेकिन टास्क फोर्स के गठन के बाद भी महुदा के भाटडीह ओपी क्षेत्र में राज्य की खनिज संपदा की लूट जारी है। बताते चलें कि धनबाद जिला के बाघमारा अनुमंडल स्थित भाटडीह ओपी में इन दिनों अवैध माइंस खोलकर कोल माफियाओं के द्वारा बीसीसीएल के अधिकारियों सीआईसीएफ एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से राज्य की संपत्ति की लूट की जा रही है। महुदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत नागदा , मधुडीह , कुंजी , भाटडीह , और मुरलीडीह के बंद पड़े खदानों के मुहांनो को खोल, कोयला तस्कर जेसीबी मशीन एवं डायनामाइट के जरिए हैवी ब्लास्टिंग कर अवैध उत्खनन कर रहे है। उक्त स्थानों से अवैध कोयला का अवैध कारोबार बेरोकटोक जारी है जंहा से प्रत्येक दिन लगभग 10 से 15 ट्रक अवैध कोयले को सिंडिकेट के *”S. SINGH” एव “P. SINGH” के द्वारा निकाल स्थनीय मंडियों में भेजा जा रहा है। जबकि हाल के दिनों में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान कई बड़ी घटनाएं घट चुकी है। कई लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं। इसके बावजूद भाटडीह ओपी क्षेत्र के कोयला तस्कर अपनी सीनाजोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रत्येक दिन अवैध माइंस में बाहर से बुलाए गए सैकड़ों मजदूरों को उतारा जाता है और कोयला को उत्खनन करा बोरियों में भर अवैध माइंस से ट्रैक्टर के माध्यम से ऊपर पहुंचाया जाता है । जिसके बाद रात के अंधेरे में ट्रकों में लोड कर बाहर के मंडियों में जाली पेपर ( डिस्को पेपर )बनाकर बेचा जाता है।
जिले में अवैध कोयला कारोबार का फलना फुलना कहीं ना कहीं स्थानीय पुलिस एवं बाघमारा अनुमंडल पुलिस तथा बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ साथ मे खनन विभाग एवं जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़ा करता है। बताते चलें कि P. SINGH नामक अवैध कोयला कारोबारी जिस का कारोबार बरवाअड्डा में भी चलता था , जहां खनन विभाग ने छापेमारी कर कोयला बरामद किया था। जिसके बाद उसके द्वारा तोपचांची थाना क्षेत्र में भी अवैध डिपो शुरू की गई थी, एवं वर्तमान में राजगंज थाना क्षेत्र में भी अवैध डिपो शुरू की गई है।, अब P. SINGH की नजर भाटडीह के माइंस पर है। सूत्रों की माने तो पी सिंह के बहुत ऊपर के लेवल तक है। खादी से खाकी और कलम कारों तक के सहयोग से भाटडीह ओपी क्षेत्र से प्रत्येक दिन लाखों रुपए का कोयला का तस्करी किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण अगर इसकी शिकायत करते हैं तो पुलिस और कोयला माफियाओं द्वारा उन्हें धमकाया जाता है। बताते चलें कि पूर्व में कुछ ग्रामीणों ने कोयला तस्करी का विरोध भी किया किंतु उनका विरोध करना भारी पड़ा था माफियाओं ने ग्रामीणों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं इस मामले को लेकर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने खुद महुदा थाना पहुंचकर मामले को लेकर महुदा इंस्पेक्टर प्रभात कुमार सिंह से जानकारी भी मांगा था ,और कड़े लहजे में कोयला तस्करों पर लगाम लगाने एवं मामला दर्ज करने का हिदायत दिए थे। जहां एक और भाटडीह के माइंस से अवैध उत्खनन कर कोई लाख तस्करी कर सिंडिकेट के लोग मालामाल हो रहे हैं वही बीसीसीएल को प्रतिमाह करोड़ों रुपए राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

Subscribe to my channel