ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव में किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। प्राप्त जानकरी के अनुसार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर जिले में गणतंत्र दिवसीय पर दो दिवसीय बस्तर दौरा था। इस दौरान छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा निर्मित वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया गया। इस दौरान छग स्टेटब्रेवरेज कारपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंग देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान ओबीसी नॉन कृमिलेयर के सम्बन्ध में आ रही परेशानियों के सम्बंध में अरुण साव को अवगत कराया गया।

वेतन और क़ृषि से सम्बंधित आय की गणना नियमानुसार नहीं होने के कारण पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को कृमिलेयर केटेगरी में शामिल कर दिया जा रहा है। जिसके कारण से पात्र ओबीसी के अभ्यर्थी जातिगत लाभ और आरक्षण के दायरे से बाहर हो रहे है। जबकि इस सम्बंध में भारत सरकार और छग शासन की ओर से स्पस्ट गाइड लाईन तय है, जिसका पालन नहीं हो रहा है, संबधित अधिकारियो को उपरोक्त नियम को अक्षरसह पालन करने की मांग की गई। इसके अलावा हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के 10 प्रतिशत रिक्त पदों की विभागीय परीक्षा के माध्यम से पूर्ति करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ तुलादास मानिकपुरी, जिला सचिव नीलमणी साहू, जिला कोषाध्यक्ष मनीष अहीर, जिला संगठन मंत्री जगदीश यादव, ब्लाक अध्यक्ष सितेंद्र कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button