NH-32 पर काको मठ के पास पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक घायल

👉कतरास में अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, गोमी निवासी युवक घायल
👉रफ्तार बनी हादसे की वजह, NH-32 पर ट्रक पलटने से मचा हड़कंप
👉काको मठ के समीप बड़ा हादसा टला, पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
कतरास:
रविवार को कतरास क्षेत्र के NH-32 पर काको मठ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक राजगंज की ओर से आ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हो गया।
इस दुर्घटना में ट्रक पर सवार गोमो निवासी अरूप नामक व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायल को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की पीसीआर वैन की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Subscribe to my channel