वार्षिक उत्सव एवं आनंद मेला का भावपूर्ण मिलन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव में

दिनांक 28.01.2026 बुधवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस) करीतगांव, बकावंड, बस्तर में वार्षिकोत्सव एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि डॉ. सुभाऊ राम कश्यप,भूतपूर्व विधायक,बस्तर, भूतपूर्व महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश; तरूण पाण्डे,उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बकावण्ड; पुरुषोत्तम जोशी, एस.एम.डी.सी अध्यक्ष, सेजेस करीतगांव;श्रीमती कुसुम बघेल,सरपंच, ग्राम पंचायत ,करीतगांव ; श्रीमती अंबाली बघेल ,सरपंच ,ग्राम पंचायत गुमडेल; श्रीमती शर्मिला कश्यप, सरपंच, ग्राम पंचायत कोहकापाल; बलिराम बघेल,जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर ; चंद्रशेखर यादव ,खंड शिक्षा अधिकारी बकावण्ड ; सोन सिंह बघेल, बी.आर.सी. बकावण्ड, डेंसनाथ पांडे, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी बकावण्ड; श्रीमती मोनिता पानिग्राही, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव, लुप्तेश्वर आचार्य ,व्याख्याता, हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के समस्त व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक,प्रयोगशाला शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, समस्त विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के समीप दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना से की गई। उसके पश्चात सभी विशिष्ट अतिथियों का सत्कार पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छों से किया गया। वार्षिक उत्सव में कक्षा 3री से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। देश भक्ति गीत से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक की प्रस्तुति कर सभी ने सामाजिक संदेश विद्यार्थियों एवं पालकगण को प्रदान किया। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिया गया। वही आनंद मेले में कुल 18 खाने के एवं दो खेल गतिविधि वाले स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि डॉ. सुभाऊ राम कश्यप ने फीता काटकर आनंद मिले का शुभारंभ किया और सभी स्टालों में पहुंचकर खाने का आनंद लिया। सभी अतिथि ने भी भोजन का आनंद लिया। आनंद मेला के आयोजन में मुख्य सहयोग श्रीमती चारूलता दीक्षित मैडम का भी रहा। हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षकों ने मिलकर आनंद मेले में भाग ले रहे विद्यार्थियों की सहायता की और स्टॉल को लगाने एवं स्टॉल जमाने में मदद किया।

स्टॉल में लगी पानी पुरी,भेलपुरी, आलू टिक्की, चना चाट, समोसा,मिर्ची भजिया,ब्रेड पकोड़ा,पपीता भजिया, आलू भजिया, केला भजिया, मिर्ची भजिया,चटनी, गुलगुला भजिया, तीखुर, फल सलाद एवं लगभग 35 प्रकार की व्यंजनों की बगिया सजा दी। विद्यालय एवं अन्य स्कूल से आए विद्यार्थियों ने आनंद मेले मैं मौजूद खाने की कीमत चुकाकर खाने का आनंद लिया। मुख्य अतिथिगण एवं सभी पालकगण ने खाने का बहुत तारीफ किया और सभी भोजनों को सेहतमंद एवं स्वादिष्ट बताया। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। वार्षिक उत्सव एवं आनंद मिला का यह भावपूर्ण मिलन और आयोजन ने सभी मुख्य अतिथि विद्यार्थी एवं पालक गण का मन मोह लिया। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा उत्साह एवं अनुशासन देखने को मिला। मुख्य अतिथि डॉ. सुभाऊ राम कश्यप ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी; बलिराम बघेल ने बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने एवं मेरिट में स्थान पाने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन राजेंद्र कलिहारी एवं श्रीमती सागरिका गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंत में संस्था प्राचार्य श्रीमती मोनिता पानिग्राही ने बीते वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा में सफलतम अंक एवं प्रतिशत, राष्ट्र सेवा योजना का वार्षिक प्रतिवेदन, उत्कृष्ट शिक्षकों की उपलब्धियां एवं पुरस्कार और सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण अंक लाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


Subscribe to my channel