स्वर्ण-रजत सहित विविध कलशों से हुआ भव्य महाअभिषेकम, रजत जयंती महोत्सव में आज दिव्य विवाह संस्कार

श्री श्री भगवान वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर आज मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी का भव्य महाअभिषेकम विविध कलशों से संपन्न हुआ, जिसने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।

महाअभिषेकम में 01 स्वर्ण कलश, 201 रजत कलश, 111 कास्य कलश एवं 300 लक्ष्मी कलश के माध्यम से गंगाजल, दूध, दही, फूलों का रस, शहद, शक्कर, सुगंधित द्रव्य एवं घी आदि से भगवान बालाजी का विधिवत अभिषेक किया गया।

इस दिव्य अनुष्ठान के साक्षी बनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव की श्रृंखला में आज सायं 07 बजे भगवान श्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी का विवाह माता अंडालम्मा देवी (भू-देवी) एवं माता पद्मावती (लक्ष्मी जी) के साथ संपन्न होगा।

विशेष आकर्षण के रूप में भगवान बालाजी गरुड़ रथ पर सवार होकर भव्य शोभायात्रा के साथ विवाह स्थल पहुंचेंगे। रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ये सभी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा का अनुपम संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।


Subscribe to my channel