ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत बिटकुला में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।।

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय बलौदा जिला जांजगीर चांपा का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर 28 जनवरी से 03 फरवरी तक।।

लाल बहादुर शास्त्री कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बलौदा के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 28 जनवरी को ग्राम पंचायत बिटकुला में संपन्न हुआ

जिसकी उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में टी आई सीपत थाना से राजेश मिश्रा, दिलेंद्र कौशिल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) लक्ष्मी साहू पूर्व जनपद सदस्य, धर्मेंद्र पाटनवार (कार्यक्रम अधिकारी बस्तर),

अजय यादव सामाजिक कार्यकर्ता, सरिता पाटनवार, प्रधानाचार्य स.शि.म.बिटकुला कोशल पाटनवार उपसरपंच, विशेश्वर श्रीवास सचिव, ग्राम प्रमुख सरपंच बुधवारा बाई गंधर्व, लव कुमार गंधर्व (सरपंच प्रतिनिधि) ने मां भगवती और युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर दिप प्रज्ज्वलित करते हुए श्री फल तोड़कर शिविर का उद्घाटन किए।

➡️विशेष शिविर 28 जनवरी           से 03 फरवरी

➡️शिवर स्थल सरस्वती शिशु         मंदिर बिटकुला

राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष शिविर हेतु शिविरार्थियों द्वारा महाविद्यालय कैंपस से 9:00 बजे वाहन से ग्राम पंचायत बिटकुला शिविर स्थल तक लाया गया जिसमें 9:30 से 10 बजे तक

शिविरार्थियों द्वारा मंच सजाया और रंगोली बनाया गया और 11 बजे से 12:00 तक उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम चला और 12:00 हमारा कार्यक्रम उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
Indian Crime News

Related Articles

Back to top button