ब्रेकिंग न्यूज़

रमज़ान में नगर निगम चुनाव पर आपत्ति, भावी मेयर प्रत्याशी मोहम्मद जहीरूद्दीन खान ने हाई कोर्ट जाने की दी चेतावनी

👉रमज़ान के दौरान चुनाव लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : मोहम्मद जहीरूद्दीन खान

👉नगर निकाय चुनाव की तिथियों पर विवाद, रमज़ान को लेकर चुनाव आयोग से पुनर्विचार की मांग

👉रमज़ान में चुनाव से मुस्लिम समाज होगा प्रभावित, PIL दाखिल करने का ऐलान

धनबाद। झारखंड में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव की तिथियों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। धनबाद से भावी मेयर प्रत्याशी मोहम्मद जहीरूद्दीन खान ने रमज़ान के पवित्र महीने में चुनाव कराए जाने पर कड़ा एतराज़ जताया है। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि यदि निर्वाचन आयोग ने चुनावी तिथियों में बदलाव नहीं किया, तो वे इस मुद्दे को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर करेंगे।

मोहम्मद जहीरूद्दीन खान ने कहा कि रमज़ान मुस्लिम समाज के लिए इबादत, रोज़ा और आत्मसंयम का महीना होता है। इस दौरान चुनाव प्रचार, मतदान और अन्य राजनीतिक गतिविधियाँ मुस्लिम समुदाय के लिए गंभीर व्यावहारिक समस्याएं खड़ी करेंगी। उन्होंने आशंका जताई कि इससे न केवल मुस्लिम प्रत्याशियों की चुनावी भागीदारी प्रभावित होगी, बल्कि बड़ी संख्या में मतदाता, खासकर महिलाएं, अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक हैं, लेकिन लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब हर वर्ग को समान अवसर मिले। किसी एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं की अनदेखी कर चुनाव कराना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

भावी मेयर प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग से अपील की कि रमज़ान को ध्यान में रखते हुए चुनावी कार्यक्रम में संशोधन किया जाए, ताकि सभी धर्मों और समुदायों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button