ब्रेकिंग न्यूज़

पूंजीवादी नीतियों के विरोध में स्वर्णकार कारीगर संघ का निर्जला अंशन, रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन तेज

👉रणधीर वर्मा चौक पर स्वर्णकार कारीगरों का निर्जला अंशन शुरू

👉सरकार से नीतिगत बदलाव की मांग

👉पूंजीवाद के खिलाफ स्वर्णकार कारीगर संघ सड़कों पर, धनबाद में निर्जला अंशन

👉सुबह 8 बजे से रणधीर वर्मा चौक पर अनशन, स्वर्णकार कारीगरों ने बुलंद की आवाज

धनबाद :

पूंजीवादी नीतियों के विरोध में स्वर्णकार कारीगर संघ द्वारा गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को धनबाद के ऐतिहासिक रणधीर वर्मा चौक पर निर्जला अंशन की शुरुआत की गई। यह अंशन आज सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वर्णकार कारीगर और संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था और सरकार की नीतियों के कारण पारंपरिक स्वर्णकार कारीगरों का रोजगार, सम्मान और अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों से छोटे कारीगर लगातार हाशिए पर जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन-यापन कठिन होता जा रहा है।

अनशन पर बैठे कारीगरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, टैक्स व्यवस्था, जटिल नियम-कानून और बाजार में कॉर्पोरेट नियंत्रण के कारण स्वर्णकार समाज गंभीर संकट से गुजर रहा है। संघ ने मांग की कि सरकार कारीगरों के हित में ठोस नीतियां बनाए, पारंपरिक रोजगार को संरक्षण दे और पूंजीवादी शोषण पर रोक लगाए।

निर्जला अंशन के दौरान रणधीर वर्मा चौक पर शांतिपूर्ण माहौल रहा, वहीं आंदोलनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर अपनी मांगों को मुखर रूप से रखा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अंशन ने शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है, वहीं आम लोगों का भी कारीगरों के प्रति समर्थन देखने को मिला।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button