महराजगंज 28जनवरी राजकीय रेलवे पुलिस गोरखपुर जीआरपी चौकी सिद्धार्थनगर थाना आनन्द नगर द्वारा 01 नफर शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर श्री विनोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी चौकी सिद्धार्थ नगर द्वारा रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के महिला टीन शेड के पास से 01 नफर अभियुक्ता गुड़िया पत्नी चन्द्रभान निषाद निवासी परसा रेलवे स्टेशन के पास थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 48 वर्ष (नाम काल्पनिक) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के कब्जे से एक झोले में 20 अदद नेपाली अवैध देशी शराब प्रत्येक 300 ml अनुमानित कीमत 1,000 रुपया बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 01/26 धारा 60 (63) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता गुड़िया से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की गयी तो बतायी कि साहब मैं अपना खर्चा चलाने के लिए उ0प्र0 राज्य से ट्रेनों के माध्यम से शराब लेकर लगभग दोगुने दाम पर बिहार राज्य में बेचती हूँ और जो पैसा मिलता है उसी से मैं अपना खर्चा चलाती हूं। आज मैं अवैध रूप से शराब लेकर बिहार जाने के फिराक में ही थी कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड लिया गया। अभियुक्ता के गिरफ्तार होने से निश्चित ही शराब की तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।
अभियुक्त व अपराधिक इतिहास गुड़िया पत्नी चन्द्रभान निषाद निवासी परसा रेलवे स्टेशन के पास थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 48 वर्ष मु0अ0सं0 01/26 धारा 60(63) आबकारी अधिनियम जीआरपी थाना आनन्दनगर,अभियुक्ता के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
बरामदगी 20 अदद नेपाली अवैध देशी शराब प्रत्येक 300 ml
कुल मात्रा 6.0 लीटर, कुल कीमत 1,000 रुपया गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीम :-
नि0 सुग्रीव कुमार जीआरपी चौकी सिद्धार्थनगर, हे0का0 बृजेश यादव जीआरपी थाना आनन्द नगर
,का0 विवेक यादव जीआरपी चौकी सिद्धार्थनगर,का0 देवेन्द्र यादव जीआरपी थाना आनन्द नगर,का0 दुर्गेश यादव जीआरपी थाना आनन्द नगर,महिला कर्मी) सुभाषनी


Subscribe to my channel