* गोरखपुर कैंम्पियरगंज 22जनवरी गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय धर्मपुर कैंम्पियरगंज पर राष्ट्रीय बालिका समृद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया *तेज तर्रार शासन के अनुरुप कार्य करने वाले अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा* के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की समस्त छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य परीक्षण आरबीएस के टीम ए एवं टीम बी के चिकित्सक डॉक्टर दिलीप त्रिपाठी,डॉक्टर मुनीर अहमद,डॉक्टर नाजनीन फातिमा,अजय गिरी,नेत्र परीक्षण,दिव्यांशी गुप्ता सहित स्टाफ नर्स के द्वारा किया गया. स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय के छात्राओं का हीमोग्लोबिन की जांच वजन लंबाई नेत्र परीक्षण नाक कान गला की जांच कर दवा वितरित की गई. मनोरंजन सिंह एच ई ओ द्वारा आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के महत्व के बारे में बताते हुए समस्त छात्राओं से अपील किया कि वह सप्ताह में एक दिन दी जा रही आयरन की गोली भोजन के पश्चात अवश्य लें इससे खून की कमी को दूर होती है. साथी पौष्टिक भोजन हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन गुड चना आदि खाने का सुझाव दिया गया. मोहम्मद आकिब फखर बीपीएम द्वारा दी जा रही आयरन की गोली औषधीय एवं सेनेटरी नैपकिन के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया. डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा अधीक्षक द्वारा कहां गया कि स्वस्थ एवं सशक्त भारत के लिए बालिका एवं महिला का स्वस्थ रहना जरूरी है आर बी एस के टीम प्रति माह कस्तूरबा विद्यालय का भ्रमण कर समस्त छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी एवं जरूरी सभी औषधियां का वितरण करेगी
Subscribe to my channelSorry, there was a YouTube error.
