ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत को अमल में लाने हेतु जागरूकता अभियान

महानिदेशालय, के.रि.पु.बल के निर्देशानुसार गणतन्त्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य पर दिनांक 19/01/2026 से 26/01/2026 तक वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत को अमल में लाने हेतु जागरूकता अभियान के माध्यम से जवानों, आम नागरिकों एवं बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रेरित किया गया। इसी परिपेक्ष्य में 241 बस्तरिया बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा आज दिनांक 23/01/2026 को वंदे मातरम् गीत को जवानों, अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों के साथ गाकर मनाया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम् को आत्म निर्भर और विकसित भारत के संकल्प का मूलमंत्र एवं इस उत्सव का उद्देश्य स्वतन्त्रता आन्दोलन के प्रमुख प्रतीक के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव एवं एकता को सुदृढ़ करना है।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचे जाने के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक राष्ट्रव्यापी समारोहों की शुरूआत की है। इस अवसर पर हरविंदर सिंह, कमाण्डेन्ट-241 बटालियन द्वारा सभी जवानों, अधिनस्थ अधिकारियों, राजपत्रित अधिकारियों एवं स्कूल के बच्चों को संबोधित कर राष्ट्रीय गीत के बारे में जानकारी दी गयी एवं बच्चों को मिठाई वितरित की गयी।

इस अवसर पर संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी निरंजन कुमार निराला, उप कमाण्डेन्ट, डा. बृजेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट एवं विनोद कुमार शर्मा, सहायक कमाण्डेन्ट उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button