ब्रेकिंग न्यूज़

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित द मन्नत पार्क क्रिकेट लीग

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित द मन्नत पार्क क्रिकेट लीग सीजन 5 का शुभारंभ उत्साह और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ किया गया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को नशा-मुक्ति की दिशा में जागरूक करने की एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश यदु (संभागीय अध्यक्ष, ओबीसी महासभा), विशिष्ट अतिथि सतीश वानखड़े (परिसंघ जिला अध्यक्ष) एवं समाजसेवी फिरोज नवाब (जिला दंतेवाड़ा) की गरिमामय उपस्थिति रही।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रिज़वी रॉयल एवं लैंडमार्क होम टीमों के मध्य खेला गया। टॉस की प्रक्रिया सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें लैंडमार्क होम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इस आयोजन के मुख्य आयोजक हाजी वसीम अहमद द्वारा समाज को स्पष्ट संदेश दिया गया कि आज समाज की सबसे बड़ी समस्या नशे की बढ़ती प्रवृत्ति है, जो युवाओं के भविष्य, परिवार और समाज तीनों को खोखला कर रही है। इसी गंभीर समस्या के समाधान हेतु यह क्रिकेट लीग पिछले लगातार 5 वर्षों से “नशा छोड़ो, खेल को चुनो” अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।

हाजी वसीम अहमद का मानना है कि खेल युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि उन्हें अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक सोच की राह पर भी ले जाता है। यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है, जबकि खेल उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की यह पहल समाज के सभी वर्गों से अपील करती है कि वे आगे आकर इस मुहिम का समर्थन करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशा-मुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज दिया जा सके।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button