ब्रेकिंग न्यूज़
नल-जल योजना में जान फूंकी: जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के हस्तक्षेप से हरकत में आया विभाग, ग्राम पंचायत बिचुआ में पानी की टंकी की कराई गई व्यापक सफाई

नल-जल योजना में जान फूंकी: जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के हस्तक्षेप से हरकत में आया विभाग, ग्राम पंचायत बिचुआ में पानी की टंकी की कराई गई व्यापक सफाई
कटनी।
ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट आज भी एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। कहीं अधूरी पाइप लाइन, तो कहीं तकनीकी खामियों के चलते नल-जल योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत बिचुआ का था, जहां पिछले कई दिनों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई थी।
नल से पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित थे। लगातार शिकायतों के बावजूद जब जिम्मेदार विभाग मौन साधे बैठा रहा, तब ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा तक अपनी पीड़ा पहुंचाई।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने तत्काल मोर्चा संभाला और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जलाशय टंकी की सफाई एवं नल-जल योजना को दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।




Subscribe to my channel