ब्रेकिंग न्यूज़

बीएमएस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद की पत्नी स्व. कलावती देवी के निधन पर वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय झा ने उनके आवास पहुँच कर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

👉स्व. कलावती देवी के निधन पर विजय झा ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

👉बीएमएस नेता बिंदेश्वरी प्रसाद की पत्नी के निधन पर कोलाकुसमा में शोक सभा का माहौल

👉पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने स्व. कलावती देवी को दी श्रद्धांजलि

धनबाद:

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबंध (बीएमएस) के पूर्व जिला अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद की पत्नी स्वर्गीय कलावती देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा कोलाकुसमा फेज-2 स्थित उनके आवास पहुँचे, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर विजय झा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल भी दिया।

बताया गया कि स्व. कलावती देवी अपने पीछे पति बिंदेश्वरी प्रसाद, पुत्र राकेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, भतीजे उमेश प्रसाद, राजेश प्रसाद सहित तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सह मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल, जदयू महासचिव उदय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button