ब्रेकिंग न्यूज़

मोटे अनाजों की उपयोगिता विषयक अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मोटे अनाजों की उपयोगिता विषयक अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

गोण्डा /मनकापुर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना अंतर्गत मोटे अनाजों की उपयोगिता विषयक एक दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर एवं छपिया में आयोजित किया गया । ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमा बहन ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मोटे अनाजों की खेती एवं इसके उपयोग को पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने मोटे अनाजों ज्वार, बाजरा,कोदों,सावां, रागी की उत्पादन तकनीक एवं पोषकीय महत्व की जानकारी दी । ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर में रवि प्रताप सिंह प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार, मनोज कुमार पांडे, मोतीलाल सहित अध्यापकों रुद्र प्रताप सिंह, फुलेश चंद्र, अशोक कुमार पांडे, अशोक कुमार यादव, जितेश यादव आदि ने प्रतिभाग किया । ब्लॉक संसाधन केंद्र छपिया में समेन्द्र सिंह एडीओ एजी, मनोज कुमार यादव प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार, दीप बहादुर सिंह सहित अध्यापकों मनोज सिंह एआरपी, उमापति पांडे, दुर्गेश वर्मा, रामेंद्रनाथ, आनंद मिश्रा आदि ने प्रतिभाग कर मिलेट्स उपयोगिता विषयक जानकारी प्राप्त की ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button