ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ भाजपा नेता बिधान चंद्र कर ने नितिन नबीन को दी बधाई-शुभकामनाएँ

वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व बस्तर संभागीय संगठन मंत्री बिधान चंद्र कर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

इस अवसर पर बिधान चंद्र कर ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक मजबूती और समर्पित कार्यशैली का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा विकास, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ देशभर में जन-जन तक अपनी नीतियों को प्रभावी रूप से पहुँचाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button