ब्रेकिंग न्यूज़
आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर बड़ी सफलता – माओवादियों का हथियार डम्प बरामद जंगलों से 01 आटोमेटिक सहित 03 बंदूक व मैग्जीन जप्त

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का सकारात्मक परिणाम – मुख्यधारा में लौटी पूर्व नक्सली बनी अभियान की कड़ी
जिला धमतरी में IG रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसपी. धमतरी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सतत सर्चिंग एवं खुफियातंत्र को मजबूत कर सर्चिंग कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में माह जनवरी 2026 में आत्मसमर्पित 5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी, जो कि छ.ग.शासन एवं धमतरी पुलिस द्वारा द्वारा की गई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवाद की हिंसक विचारधारा को त्यागते हुए मुख्यधारा में लौटी, द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सूचना एवं निशानदेही के आधार पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों के डम्प को आज बरामद किया गया।




Subscribe to my channel