ब्रेकिंग न्यूज़

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विधायक राज सिन्हा ने जताया हर्ष, दी शुभकामनाएँ

👉भाजपा को मिला युवा नेतृत्व, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज सिन्हा की बधाई

👉नितिन नवीन का चयन भाजपा के उज्ज्वल भविष्य का संकेत: राज सिन्हा

👉युवा शक्ति को मिला सम्मान, नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर धनबाद विधायक की प्रतिक्रिया

👉भाजपा संगठन को नई दिशा देगा नितिन नवीन का नेतृत्व: राज सिन्हा

दिनांक:- 20/01/2026

धनबाद।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर माननीय नितिन नवीन जी के निर्वाचित होने पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन पार्टी के सशक्त संगठन, अनुशासित कार्यसंस्कृति और उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व के रूप में नितिन नवीन जी का अनुभव भाजपा को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने में विश्वास रखती है। नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा पार्टी जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को पूरे देश में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

👉अंत में विधायक राज सिन्हा ने कहा,

“आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रगति करे और संगठन नई ऊँचाइयों को छुए, यही मेरी शुभकामना है।”

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button