ब्रेकिंग न्यूज़

तेतुलमारी थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

👉सरस्वती पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर तेतुलमारी थाना में बैठक

👉डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, अफवाहों से बचें: तेतुलमारी थाना शांति समिति बैठक

👉कतरास में सरस्वती पूजा की तैयारियां, विधि-व्यवस्था पर पुलिस की सख्त नजर

कतरास। सरस्वती पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को तेतुलमारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास अंचल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने की, जबकि संचालन मदन मोहन ठाकुर ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने सभी से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं।

थानेदार विवेक चौधरी ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने अश्लील गाने न बजाने, निर्धारित समय का पालन करने और नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत दी।

मौके पर एसआई मनदीप कुमार बैठा, पूर्व पार्षद बिरजू बाउरी, झामुमो नेता मनोज कुमार, प्रेमा देवी, वीरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार महतो, राजकुमार महतो, राहुल पंडित, कमलेश रवानी, बबलू बाउरी, अमन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button